मीना कुमारी (जनम)
मीना कुमारी 🎂जन्म 01 अगस्त, 1932 ⚰️मृत्यु 31 मार्च, 1972 मीना कुमारी महजबीं बानो प्रसिद्ध नाम मीना कुमारी 🎂जन्म 01 अगस्त, 1932 जन्म भूमि मुंबई मृत्यु स्थान मुम्बई अभिभावक पिता- अली बख़्श, माता- इक़बाल बेगम पति/पत्नी कमाल अमरोही कर्म भूमि मुम्बई कर्म-क्षेत्र अभिनेत्री, शायर मुख्य फ़िल्में 'बैजू बावरा', 'यहूदी', 'फूल और पत्थर', 'साहिब बीबी और ग़ुलाम', 'पाकीज़ा', 'परिणीता', 'बहू बेग़म और मेरे अपने' आदि। पुरस्कार-उपाधि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए 'फ़िल्मफेयर' पुरस्कार (चार बार) प्रसिद्धि संवाद अदायगी का विशेष लहज़ा नागरिकता भारतीय परिचय मीना कुमारी का जन्म 01 अगस्त, 1932 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक मध्यम वर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अली बख़्श था और माता इकबाल बेगम (मूल नाम प्रभावती) थीं। मीना कुमारी का मूल नाम 'महजबीं बानो' था। जब उनका जन्म हुआ, तब पिता अली बख्श और मां इकबाल बेग़म के पास डॉक्टर को देने के पैसे नहीं थे। हालत यह थी कि दोनों ने तय किया कि बच्ची को किसी अनाथालय के बा...