बलबीर सिंगर
#22aug बलबीर गायक पार्श्वगायक एस बलबीर के काल्पनिक जन्मदिन पर हार्दिक श्रद्धांजलि एस बलबीर का जन्म 22 अगस्त 1926 अज्ञात काल्पनिक तिथि में हुआ था। वह एक पार्श्वगायक गायक थे जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में गाते थे उनके बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नही है होशियारपुर के पास किसी गाँव के रहने वाले थे उनके पास बहुत ज़्यादा पुश्तैनी ज़मीन थी इसी ज़मीन के विवाद में उनके सगे भतीजे ने उनकी निर्मम हत्या कर दी ✍️फिल्म उद्योग हो या राजनीति, न समृद्धि कभी स्थाई होती है, न ही करियर। परंतु कुछ ऐसे भी नाम होते हैं, जो जितने भी समय के लिए आए, उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी और जब वे गए तो अपने पीछे कई प्रश्न छोड़ गए। एस बलबीर भी ऐसे ही एक व्यक्ति हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे एस बलबीर के बारे में और कैसे उनका लापता होना आज भी एक रहस्य है। “जॉली एलएलबी” देखी है? हां वही, सुभाष कपूर वाली जिसमें अरशद वारसी और बोमन ईरानी ने तहलका मचा दिया था? उसमें एक बड़ा ही चुटीला गीत था, “कि मैं झूठ बोलेया”, जो उस समय यानि 2013 में काफी वायरल हुआ था और जिसके चर्चे हर जगह होते थे। परंतु क्या आपको पता है कि ये ...