भगवान दादा (जनम)
भगवान दादा 🎂1अगस्त1913 ⚰️4फरवरी2002 भगवान आभाजी पालव प्रसिद्ध नाम भगवान दादा 🎂जन्म 01 अगस्त, 1913 जन्म भूमि मुम्बई, महाराष्ट्र ⚰️मृत्यु 4 फ़रवरी, 2002 मृत्यु स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र कर्म भूमि मुम्बई कर्म-क्षेत्र सिनेमा मुख्य फ़िल्में 'अलबेला', 'मतलबी', 'लालच', 'मतवाले', 'बदला' आदि नागरिकता भारतीय भगवान दादा का जन्म एक मिल के श्रमिक के घर 1 अगस्त, 1913 को हुआ। बचपन से ही उन्हें फ़िल्मों के प्रति आकर्षण था और पढ़ाई के प्रति उन्हें विशेष रुचि नहीं थी। इस कारण उन्हें पिता के कोप का शिकार भी होना पड़ा, लेकिन धुन के पक्के दादा ने तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी और हिंदी सिनेमा के रोमांटिक नायक की पारंपरिक छवि को नया आयाम मिला। शुरू में उन्होंने अपने शरीर पर काफ़ी ध्यान दिया और बदन कसरती बना लिया। इसका फायदा उन्हें आगे मिला। फ़िल्मों में प्रवेश के लिए उन्हें काफ़ी मशक्कत करना पड़ी और अंतत: उन्हें 1930 में ब्रेक मिला, जब निर्माता सिराज अली हकीम ने अपनी मूक फ़िल्म 'बेवफा आशिक' में एक कॉमेडियन की भूमिका दी। इसके बाद उन्होंने क...