Posts

Showing posts with the label 26 अगस्त 2023

देव कोहली(मृत्यु)

Image
देव कोहली 🎂02 नवंबर 1942 - ⚰️26 अगस्त 2023 भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार और कवि देव कोहली का जन्म 2 नवंबर 1942 को अविभाजित भारत के रावलपिंडी (अब पाकिस्तान) में एक सिख परिवार में हुआ। भारत विभाजन के बाद उनका परिवार देहरादून में बस गया, जहां उन्होंने श्री गुरु नानक देव कॉलेज से पढ़ाई की। 1958 में उनके पिता का देहांत हुआ, और इसके कुछ साल बाद 1964 में कोहली अपने सपनों को साकार करने के लिए मुंबई (तब बॉम्बे) चले आए। 🎵संगीत का सफर🎶 देव कोहली ने 1969 में फिल्म "गुंडा" से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, लेकिन असली पहचान उन्हें "लाल पत्थर" (1971) के गीत "गीत गाता हूँ मैं..." से मिली। इसके बाद उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव आए, परंतु 1989 की फिल्म "मैंने प्यार किया" के गीत "आते जाते हंसते गाते..." और "आजा शाम होने आई..." के हिट होने के बाद उन्हें एक नई पहचान मिली। 90 के दशक में, अनु मलिक और अन्य संगीतकारों के साथ उनकी साझेदारी से "बाजीगर" (1993) का "ये काली काली आंखें..." और "इश्क" (1997) का "देखो द...