Posts

Showing posts with the label 13 अक्तूबर

नुसरत फते अली खान

Image
#13oct  #16aug  नुसरत फतह अली खान सूफी शैली के प्रसिद्ध कव्वाल थे। इनके गायन ने कव्वाली को पाकिस्तान से आगे बढ़कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।  🎂जन्म: 13 अक्तूबर 1948, फ़ैसलाबाद, पाकिस्तान ⚰️मृत्यु: 16 अगस्त 1997, Cromwell Hospital, लंदन, यूनाइटेड किंगडम पत्नी: नाहीद नुसरत (विवा. 1979–1997) माता-पिता: उस्ताद फतह अली खां बच्चे: नायदा भाई: फर्रुख फतेह अली खान खान के 125एलबम निकल चुके हैं। इनका नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। नुसरत फतह अली साहब की विलक्षण शख्सियत, आवाज़ में रवानगी, खनकपन, क्या लहरिया, क्या सुरूर और क्या गायकी का अंदाज़ - लगता है, जैसे खुदा खुद ज़मी पर उतर आया हो। मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि जब नुसरत साहब गाते होंगे, खुदा भी उन्हें सुनता हुआ मदहोश-सा वहीं-कहीं आस-पास ही रहता होगा। धन्य हैं वो लोग, जो उस समय वहां मौजूद रहे होंगे। उनकी आवाज़, उनका अंदाज़, उनका वो हाथों को हिलाना, चेहरे पर संजीदगी, संगीत का उम्दा प्रयोग - यह सब जैसे आध्यात्म की नुमाइंदगी करते मालूम देते हैं। दुनिया ने उन्हें देर से पहचाना, पर जब पहचाना तो दुनिया भर में...

किशोर कुमार

Image
#04aug #13oct किशोर कुमार  🎂04 अगस्त, 1929  खण्डवा मध्यप्रदेश  ⚰️13 अक्टूबर, 1987 पत्नी: लीना चन्दावरकर (विवा. 1980–1987), ज़्यादा बच्चे: अमित कुमार, सुमित कुमार भाई: अशोक कुमार, अनूप कुमार, सती रानी देवी भारतीय सिनेमा के मशहूर पार्श्वगायक समुदाय में से एक रहे हैं। वे एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्म उद्योग में उन्होंने बंगाली, हिन्दी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए 8 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते और उस श्रेणी में सबसे ज्यादा फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उसी साल उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस वर्ष के बाद से मध्यप्रदेश सरकार ने "किशोर कुमार पुरस्कार"(एक नया पुरस्कार) हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए चालु कर दिया था। श्री किशोर कुमार का जन्म 04 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खण्डवा शहर में वहाँ के जाने माने वकील श्री कुंजीलाल जी के यहाँ हुआ था।किशोर कुमार का मूल नाम आभास कुमार गांगु...