N A अंसारी
#29aug #11jan अभिनेता निर्माता निर्देशक एन ए अंसारी 29 अगस्त 1917, झांसी मृत्य: 11 जनवरी 1993, पोर्ट कोलबोर्न, कनेडा आकर्षक व्यक्तित्व भावहीन चेहरा सामने वाले को भेदती आँखे कुल मिलाकर एक खलनायक की सारी खूबियां लेकिन निसार अहमद अंसारी का इतना सा परिचय नही है दो दशक तक रहस्य और अपराध के कथानक पर बनी हिंदी फिल्मों में एक लेखक एक निर्देशक के तौर पर भी उनका अहम योगदान रहा है निसार अहमद अंसारी फिल्मों में एन ए अंसारी और अंसारी के नाम से पहचाने गये 29 अगस्त 1917 को उनका जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ था अंग्रेजी में एम ए करने के बाद 1939 में अंसारी अपने एक रिश्तेदार से मिलने बम्बई पहुँचे यह शहर उन्हें इतना भा गया कि वही बसने को योजना बनाने लगे सिनेमा के रोमांच में जकड़े जा चुके अंसारी को मुम्बई में आसानी से विदेशी फिल्में देखने का मौका मिल रहा था और वे उसे छोड़ना नही चाहते थे यह महज एक इत्तेफाक था कि एक दिन अंसारी की फिल्मकार महबूब से विस्तार से मुलाकात हो गयी महबूब उन दिनों अपनी फिल्म औरत बनाने की तैयारी कर रहे थे महबूब उनसे प्रभावित हुए और औरत में एक छोटा सा रोल दे ...