भीष्म साहनी
#08aug #11july भीष्म साहनी 🎂08 अगस्त 1915, रावलपिंडी, पाकिस्तान ⚰️11 जुलाई 2003, दिल्ली इनाम: पद्म भूषण, Sahitya Akademi Fellows, ज़्यादा बच्चे: वरुण साहनी भाई: बलराज साहनी माता-पिता: हरबंस लाल साहनी, लक्ष्मी देवी भीष्म साहनी आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख स्तंभों में से थे। 1937में लाहौर गवर्नमेन्ट कॉलेज, लाहौर से अंग्रेजी साहित्य में एम ए करने के बाद साहनी ने 1958 में पंजाब विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। भारत पाकिस्तान विभाजन के पूर्व अवैतनिक शिक्षक होने के साथ-साथ ये व्यापार भी करते थे। विभाजन के बाद उन्होंने भारत आकर समाचारपत्रों में लिखने का काम किया। बाद में भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) से जा मिले। इसके पश्चात अंबाला और अमृतसर में भी अध्यापक रहने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के ज़ाकिर हुसैन दिल्ली महाविद्यालय में साहित्य के प्रोफेसर बने। 1957 से 1963 तक मास्को में विदेशी भाषा प्रकाशन गृह (फॉरेन लॅग्वेजेस पब्लिकेशन हाउस) में अनुवादक के काम में कार्यरत रहे। यहां उन्होंने करीब दो दर्जन रूसी किताबें जैसे टालस्टॉय आस्ट्रोवस्की...