शरत सक्सेना
#17aug शरत सक्सेना 17 अगस्त 1950 सतना, विंध्य प्रदेश, भारत (अभी मध्य प्रदेश, भारत) शिक्षा की जगह जबलपुर अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर पेशा अभिनेता कार्यकाल 1972–present ऊंचाई 1.70m जीवनसाथी शोभा सक्सेना बच्चे विशाल, वीरा अपने करियर की शुरुआत में वे हीरो बनना चाहते थे। लेकिन बाद में अपने भारी भरकम शरीर के कारण उन्हें सिर्फ़ गुंडे के रोल ही मिले। 1973 में उन्होंने अपनी पहली फ़िल्म बेनाम में काम किया। उसके बाद उन्होंने करीब 250 फिल्मों में काम किया है। करीब 180 फिल्मों में उन्होंने खलनायक/गुंडे की भूमिका निभाई है। उन्हें पहली बार बॉक्सर फिल्म में पहचाना गया था, जिसमें उनकी जोड़ी मिथुन चक्रवर्ती के साथ बनी थी। फिल्म बॉक्सर में फाइट सीन की आज भी तारीफ होती है। उनका दावा है कि बॉक्सर देखने के बाद ही आमिर खान उनसे बहुत प्रभावित हुए और 1998 की ब्लॉकबस्टर फिल्म गुलाम में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए उनसे आग्रह किया। रॉनी की भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए नामांकित किया गया। उन्होंने महाभारत के प्रसिद्ध बीआर चोपड़ा टीवी रूपांतरण में भी अभिन...