ग्रेट खली

#27aug
ग्रेट खली
🎂27 अगस्त 1972  धिरैना
लंबाई: 2.16 मी
पत्नी: हरमिंदर कौर (विवा. 2002)
वज़न: 157 kg
माता-पिता: तांदी देवी, ज्वाला राम
राष्ट्रीयता: भारतीय
*●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
  ꧁

दलीप सिंह राणा एक भारतीय पेशेवर पहलवान, कुश्ती प्रमोटर और अभिनेता हैं। इनका जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धीरैना गाँव में एक राजपूत परिवार में हुआ था। इनके पिता ज्वाला राम और इनकी माता तांडी देवी हैं। इन्हें WWE में द ग्रेट खली के नाम से जाना जाता है।

जन्म की तारीख और समय: 27 अगस्त 1972 
, धिरैना
लंबाई: 2.16 मी
पत्नी: हरमिंदर कौर (विवा. 2002)
वज़न: 157 kg
माता-पिता: तांदी देवी, ज्वाला राम
●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
  ꧁

खली का जन्म एक बेहद ही गरीब परिवार में हुआ था। खली सात भाई-बहनों में से एक थे। खली को अपने परिवार की मदद करने के लिए पत्थर तोडने जैसे काम करना पड़ा था। वह एक्रोमेगाली से पीड़ित है। एक्रोमेगाली एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण शरीर में वृद्धि हार्मोन की संख्या बहुत अधिक हो जाता है जिससे शरीर में हड्डियों का आकार भी बढ़ जाता है, इससे हाथों, पैरों और चेहरे की हड्डियों में सामान्य से भिन्न विकास होने लगता है। खली सुरक्षा गार्ड की नौकरी भी कर चुके हैं। जब खली हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी कर रहे थे, तो उसी समय पंजाब के एक पुलिस अधिकारी की नज़र खली पर पडी।तब उन्होने खली को 1993 में पंजाब पुलिस में शामिल करवाया।
दलीप सिंह ने 27 फरवरी, 2002 को हरमिंदर कौर से शादी की। उनकी शादी के तुरंत बाद, दलीप सिंह के कुश्ती करियर को भी काफी बुस्ट मिला। हरमिंदर के साथ अपनी शादी के सिर्फ पांच साल बाद, उन्होंने द ग्रेट खली के नाम से डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी शुरुआत की थी। फरवरी 2014 में, द ग्रेट खली और उनकी पत्नी, हरमिंदर कौर ने अपने जीवन में एक बच्ची का स्वागत किया था, और उसके आगमन ने उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया था। उन्होने अपनी बेटी का नाम अवलीन राणा रखा। खली अत्यंत धार्मिक हैं। वे हर दिन ध्यान करते हैं और शराब और तंबाकू से दूर रहते हैं। वे भारतीय आध्यात्मिक गुरु आशुतोष महाराज के शिष्य हैं। खली को शाकाहारी भोजन पसंद है, लेकिन वे मांस भी खाते हैं। खली का 26 जुलाई 2012 को पिट्यूटरी ग्रंथि पर एक ट्यूमर के कारण मस्तिष्क की सर्जरी भी हो चुकी है। खली 20 फरवरी 2014 को एक अमेरिकी नागरिक बन गए। फरवरी 2015 में, खली ने पंजाब में अपना कुश्ती स्कूल, कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट खोला, जिसने 12 दिसंबर 2015 को अपना पहला कार्यक्रम आयोजित किया। फरवरी 2016 में, उन्होंने CWE वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप जीती। वे 10 फरवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये।
📽️
(2005) द लॉन्गेस्ट यार्ड
(2008) गेट स्मार्ट
(2010) मैकग्रबर
(2010) कुश्ती
(2010) रामा : द सेवियर
(2012) हौबा! ऑन द ट्रेल ऑफ मार्सुपिलामी

Comments

Popular posts from this blog

मीना कुमारी

मुकेश

शेलेंदर