जेनेलिया डिसूजा

#05aug
जेनेलिया डिसूजा
 🎂05 अगस्त 1987  मुम्बई
पति: रितेश देशमुख (विवा. 2012)
माता-पिता: जेनेट डिसूज़ा, नील डिसूज़ा
भाई: नाइजल डिसूज़ा
लंबाई: 1.68 मी

नये जमाने की अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा 
 एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई तेलगु, हिन्दी, तमिल, कन्नड़ व मलयालम फ़िल्मों में अभिनय किया है। पार्कर पेन के विज्ञापन में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय के चलते मिली प्रसिद्धि के बाद उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत तुझे मेरी कसम (2003) से की थी। उसके बाद उन्हें अपनी फ़िल्म बॉयज़ के ज़रिए लोकप्रियता हासिल हुई और उन्होंने तेलगु सिनेमा में अपने कदम बढ़ाए।
जेनेलिया ने अपना पहला फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार (तेलगु) 2006 में बनी रोमांस फ़िल्म बोमरिलू में अपने अभिनय से प्राप्त किया और उनकी इस भूमिका को समीक्षकों ने भी काफ़ी सराहा। 2008 में उन्होंने संतोष सुब्रमनियम जो बोमरिलू की तमिल पुनार्निर्मिति थी और बॉलीवुड फ़िल्म जाने तू या जाने ना में भूमिका अदा की। अभिनय के साथ ही उन्होंने टेलिविज़न शो बिग स्विच की भी मेज़बानी की है व साथ ही साथ वे फैंटा, वर्जिन मोबाइल इण्डिया, फास्टट्रैक, एलजी मोबाइल, गार्नियर लाइट, मार्गो व पर्क इण्डिया की ब्रैंड अम्बैसिडर भी है।

मुंबई में मंग्लोरियाई कैथोलिक परिवार में जन्मी डिसूज़ा का, पालन पोषण एक रोमन कैथोलिक के रूप में बांद्रा में हुआ। उनकी माँ जेनेट डिसूज़ा एक बहुराष्ट्रीय फार्मा कंपनी की भूतपूर्व प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डाइरेक्टर) है जिन्होंने 2004 में अपनी नौकरी जेनेलिया के करियर में सहायता प्रदान करने के लिए छोड़ दी। उनके पिता नील डिसूज़ा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में एक उच्चाधिकारी है। जेनेलिया का नाइजल डिसूज़ा नाम का एक छोटा भाई है जो मुंबई शेयर बाजार में कार्य करता है। डिसूज़ा के मुताबिक उनका नाम "जेनेलिया" का अर्थ है "मुश्किल से पाई जाने वाली" और यह उन्के मातापिता जेनेट व नील का मिश्रित नाम है। उन्हें अक्सर उनके घरेलु नाम जीनु से पुकारा जाता है।

डिसूज़ा ने अपनी पढ़ाई अपोस्टोलिक कारमेल हाई स्कूल, बांद्रा से की और बाद में मैनेजमेंट शिक्षा में उपाधि के लिए सेंट ऐंड्रूज़ कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने अपनी उपाधि तुझे मेरी कसम में कार्य करते वक्त प्राप्त् की और उसके बाद इनका विचार किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्य करने का था। उन्हें कॉलेज में खेल और पढ़ाई में रुचि थी और वे एक राज्य स्तरीय एथलीट व राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रही हैं।

डिसूज़ा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 15 वर्ष की उम्र से की जहां उन्हें एक शादी में देखा गया था। उनका चुनाव पार्कर पेन के विज्ञापन में अमिताभ बच्चन के साथ किया गया जो उनकी परीक्षा से दो दिन पहले ही थी। शुरुआत में परीक्षा के चलते उन्होंने मना कर दिया परन्तु निर्देशक ने उन्हें चित्रीकरण के लिए मना लिया। इस विज्ञापन के कारण उन्हें बड़ी प्रसिद्धि प्राप्त हुई। उन्होंने बाद में फ़ेयर एंड लवली 2003 क्रिकेट विश्वकप के विज्ञापन में कृष्णामाचारी श्रीकांत के साथ अभिनय किया।
🎥
2003 तुझे मेरी कसम
2004 मस्ती
2008
 मेरे बाप पहले आप
जाने तू या जाने ना
2009 जीवन साथी
2010 चांस पे डांस
2011 बल 
2012 तेरे नाल लव हो गया
2014 जय हो
2016 बल 2
2020 इट्स माई लाइफ
2023 परीक्षण अवधि

Comments

Popular posts from this blog

मीना कुमारी

शेलेंदर

श्रवण नदीम(06अगस्त)श्रवण(जनमःनवंबर13मृत्यु22अप्रैल)