बेबी नाज

#20aug 
#19oct 
कुमारी नाज़़
प्रसिद्ध नाम बेबी नाज़
अन्य नाम सलमा बेग 
🎂जन्म 20 अगस्त, 1944
⚰️मृत्यु 19 अक्टूबर, 1995
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र हिन्दी सिनेमा
प्रसिद्धि अभिनेत्री
नागरिकता भारतीय
पति: सुब्बिराज
अन्य जानकारी बेबी नाज़ ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बाल कलाकार के रूप में क़दम रखा। उन्होंने महज 8 साल की उम्र में फिल्म 'रेशम' में अभिनेत्री सुरैया के बचपन का किरदार निभाया था।
कुमारी नाज़़ या 'बेबी नाज़' या 'सलमा बेग'  हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री थीं। उन्होंने सिने जगत में बतौर एक बाल कलाकार प्रवेश किया। महज 8 साल की उम्र में फिल्म 'रेशम' में अभिनेत्री सुरैया के बचपन का रोल किया था।
बेबी नाज ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा था। माता-पिता ने नाज का नाम सलमा बेग रखा था। सलमा ने महज 8 साल की उम्र में फिल्म रेशम में एक्ट्रेस सुरैया के बचपन का रोल किया था। सलमा के पिता लेखक थे, जो स्ट्रगल करते रहे। पिता के दोस्त प्रोड्यूसर लेखराज ने पहली बार सलमा को फिल्म में काम करने का मौका दिया था। हालांकि पहले पिता नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वह सलमा के काम करने के लिए तैयार हो गए थे। चलिए आज हम आपको सलमा बेग से जुडा एक रोचक किस्सा बताते हैं। जब सेट पर ही सलमा बेग की मांग भर दी गई थी।

दरअसल यह वाकया साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म देखा प्यार तुम्हारा की शूटिंग के दौरान का है। डायरेक्टर के. परवेज के निर्देशन बनी इस फिल्म के हीरो थे पृथ्वीराज कपूर के भांजे सुबीराज। सुबीराज को फिल्मों में अधिक्तर पुलिस ऑफिसर से लेकर बिजनेसमैन की भुमिका में देखा जाता था। वहीं फिल्म की हीरोइन थीं सलमा बेग, उस वक्त तक सलमा को बेबी नाज से जाना जाता था।
फिल्म देखा प्यार तुम्हारा की शूटिंग प्रतापगढ़ के एक किले में चल रही थी। सुबीराज और बेबी नाज काफी घुल-मिलने लगे थे। धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में बदल गई। सुबीराज को यह मालूम था कि मुंबई जाते ही वह नाज से दूर हो जाएंगे। इन दोनों की शादी के बीच दो अड़चन थीं पहली अलग-अलग धर्म और दूसरी नाज की इनकम से ही परिवार चलता था।
सुबीराज नाज से दूर नहीं होना चाहते थे। एक दिन सुबीराज ने शूटिंग के दौरान ही बेबी नाज की मांग में सिंदूर भरकर उनसे शादी कर ली थी। उस वक्त इस खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।

पुराने जमाने की पार्श्वगायिका हमीदा बानो के जन्मदिन पर हार्दिक श्रद्धांजलि

हिंदी सिनेमा में पार्श्व गायन के शुरुआती दौर में मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर के समकालीन, गायिका हमीदा बानो ने अपने प्रदर्शनों की सूची में कई यादगार गाने गाये जैसे कुछ भी ना कहा 'परायी आग (1948) और' दोनों  हैं मज़बूर प्यारे ' फ़िल्म बिखरे मोती (1951) इन गानों को संगीतकाऱ गुलाम मोहम्मद ने कंपोज़ किया था  उन्होंने उस समय की मुख्य गायिका सुरैय्या के साथ मैं क्या करूँ (1945) और गीता दत्त के साथ राजपूत जैसी फिल्मों में  (1951)युगल गीत गाए।

हमीदा बानू का जन्म 19 अक्टूबर को लाहौर में हुआ था और अपने माता-पिता के साथ कम उम्र में मुंबई (तब बॉम्बे) में बस गयीं  उन्होंने अपनी किशोरावस्था में फिल्मों के लिए पार्श्व गायन शुरू किया और जल्दी ही उन्होंने कोलकाता में पृथ्वीराज कपूर के नाटकों के लिए गाना गाना शुरू किया पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर ने उनकी सिफारिश अपने पिता जी से की थी हमीदा बानो ने कुछ  फिल्मों में अभिनय भी किया
उन्होंने नौशाद और ज्ञान दत्त जैसे प्रसिद्ध संगीत निर्देशकों के साथ भी काम किया

दुर्भाग्य से, वह पार्श्व गायन की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में ठहर  नहीं सकीं और फिल्मों से दूर हो गयीं 
उन्होंने आखिरी बार  संगीतकार रॉबिन चटर्जी के लिए फ़िल्म मजबूरी 1954 के लिए गाना गाया था 
बाद में वह अपने जन्मस्थान लाहौर लौट गयीं जहाँ 9 नवंबर 2006 को उनका निधन हो गया।
🎥
1989 Apna Desh Paraye Log 
1989 Pyase Nain
1986 Bhai Ka Dushman Bhai 
1986 Sheesha
1984 Phulwari 
1984 Boxer
1982 Bhai Aakhir Bhai Hota Hai 
1982 Swami Dada 
1982 Shriman Shrimati 
1980 Bambai Ka Maharaja 
1978 Kaala Aadmi (as Naaz) 
1978 Main Tulsi Tere Aangan Ki 
1978 Phandebaaz
1978 Bhola Bhala Sarla 
1977 Chakkar Pe Chakkar
1977 Niyaz Aur Namaaz 
1977 Karm
1976 Aap Beati 
1976 Bairaag
1976 Do Khiladi
1975 Do Jhoot
1975 Sanyasi
1975 Sewak
1974 Do Aankhen 
1974 Paise Ki Gudiya 
1974 Woh Main Nahin 
1974 Phir Kab Milogi
1974 Friend
1973 Samjhauta 
1973 Raja Rani
1972 Shaadi Ke Baad 
1972 Shor
1972 Wafaa 
1971 Dushmun
1971 Jwala 
1971 Preetam
1971 Haathi Mere Saathi 
1970 Himmat
1970 Kati Patang 
1970 Sachcha Jhutha
1970 Rootha Na Karo 
1969 Aya Sawan Jhoom Ke Sangeeta Y. Singh
1969 Jahan Pyar Miley
1969 Raja Saab 
1968 Juari
1968 Nadir Shah 
1967 Bahu Begum 
1967 Chhaila Babu
1965 Saiyan Se Neha Lagaibe (as Naaz) 
1964 Baghi 
1964 Chandi Ki Deewar 
1964 Char Dervesh 
1964 Hercules
1964 Kaise Kahoon 
1964 Majboor
1963 Bidesiya 
1963 Dekha Pyaar Tumhara 
1963 Mere Arman Mere Sapne
1963 Mujhe Jeene Do
1963 Pyar Ka Bandhan
1962 Man-Mauji
1962 Gangu 
1961 Ganga Jumna
1961 Zindagi Aur Khwab 
1960 Dil Apna Aur Preet Parai
1960 Mera Ghar Mere Bachche
1960 Lambe Haath 
1960 Maa Baap 
1959 Four Faces of India (as Baby Naaz) 
1959 Heera Moti
1959 Kangan
1959 Kaagaz Ke Phool
1959 Ardhangini 
1959 Bhai Bahen
1958 Do Phool
1958 Ghar Grihasti 
1958 Ghar Sansar 
1958 Lajwanti
1958 Yahudi
1958 Miss 58 
1957 Musafir
1957 Payal Padma 
1956 Diwali Ki Raat 
1956 Ek Shola
1956 Rajdhani 
1956 Ek Hi Rasta 
1955 Kundan
1955 Lagan 
1955 Mast Qalandar 
1955 Patit Pawan 
1955 Raftar 
1955 Devdas
1955 Hatimtai Ki Beti (as Naaz) 
1954 Chandni Chowk (as Baby Naaz) 
1954 Subah Ka Tara 
1954 Boot Polish
1954 Boot Polish Belu 
1954 Shama Parwana 
1953 Gunah 
1950 Rupaiya

Comments