सुदीपा सिंह

#23aug 
सुदीपा सिंह
23 अगस्त 1988
अमृतसर, भारत
पेशा
अभिनेत्री,मॉडल
कार्यकाल
2010 – वर्तमान
सुदीपा सिंह एक भारतीय अभिनेत्री है इन्होंने कई टीवी विज्ञापनों में कार्य किया है। इन्होंने अपने केरियर की शुरुआत 'अर्धांगिनी' नामक धारावाहिक से की। इन्होंने फिल्म में भी काम किया है।इसके अलावा कोमर्शियल (ad) में इनका कार्य सराहनीय है। एक रिपोर्ट के अनुसार इन्होंने लगभग 800 विज्ञापन किए हैं। बालवीर में बतौर रानी परी सुदीपा काफी चर्चित रहीं।
नागार्जुन-एक योद्धा' में मोहिनी की भूमिका निभाने वाली सुदीपा सिंह ने उन अफवाहों का खंडन किया है। जिसमें कहा गया था कि वह टीवी शो और उसके ट्रैक से नाखुश हैं। अफवाहें हैं कि जिस तरह उनके पात्रों को उकेरा जा रहा था, उससे सुदीपा और उनके सह-कलाकार नवाब शाह और निकितिन धीर शो की प्रोडक्शन टीम से नाखुश थे।
एक बयान के माध्यम से उन्होंने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा, "मैं 'नागार्जुन' में काम करके बहुत खुश हूं और मेरी प्रोडक्शन के लोगों से किसी बात को लेकर कोई झगड़ा नहीं है।" उन्होंने कहा, 'नागार्जुन-एक योद्धा' के साथ मेरी यात्रा अभी शुरू हुई है और मुझे काफी लंबी दूरी तय करनी है।वास्तव में मोहिनी का चरित्र मुझे पसंद है और शो को साइन करते वक्त ही मुझे बताया गया कि इसमें मेरी भूमिका मृणाल (जैन) के मां की होगी। इससे पहले वह 'अर्धांगिनी' और 'बाल वीर' जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। 'नागार्जुन-एक योद्धा' लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होता है।
🎥

एक्सन रिप्ले
एक नूर
कबड्डी वन्स अगैन
📺
अरधांगिनी - कंगना (अक्टुबर 29, 2007 – मार्च 20, 2008)
बाल वीर - रानी परी (2014-2016)
टीवी, बीवी और मैं - बिंदु (2017)

Comments

Popular posts from this blog

मीना कुमारी

शेलेंदर

श्रवण नदीम(06अगस्त)श्रवण(जनमःनवंबर13मृत्यु22अप्रैल)