काजोल

#05aug
काजोल
🎂05 अगस्त 1974
 मुम्बई
पति: अजय देवगन (विवा. 1999)
बच्चे: न्यसा देवगन
माता-पिता: तनुजा, शोमू मुखर्जी
बहन: तनिशा मुखर्जी
काजोल हिंदी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है जिसका जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ था। उसकी माँ तनुजा अभिनेत्री थी और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री थी। उसकी छोटी बहिन तनिषा भी अब फिल्मों में काम कर रही है। उसके पिता का नाम शोमू मुखर्जी है। वे फिल्में बनाते थे।
↔️काजोल हिंदी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है उसकी माँ तनुजा अभिनेत्री थी और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री थी। उसकी छोटी बहिन तनिषा भी अब फिल्मों में काम कर रही है। उसके पिता का नाम शोमू मुखर्जी है। वे फिल्में बनाते थे। काजोल ने अपना फिल्मी सफ़र फिल्म बेखुदी से शुरू किया जिसमें उनके पात्र का नाम राधिका था। वह फिल्म तो नहीं चली पर उनकी बाद की फिल्में बहुत प्रसिद्ध हुईं। जैसे कि बाज़ीगर और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। उहोंने अपने सहकर्मी और प्रेमी, अजय देवगन से 24फरवरी 1999 को विवाह किया था। उनकी एक छोटी बेटी है जिसका नाम न्यसा है।
उनके नाम कुल 6 फिल्मफेयर और उनमें से 5 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार हैं जो की एक कीर्तिमान है। वह यह कीर्तिमान अपनी मौसी नूतन के साथ साझा करती हैं। काजोल एक बेहतरीन अभिनेत्री है!
काजोल देवगन मुखर्जी एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। काजोल नब्बे की दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्म जगत में वह काजोल नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। काजोल अब तक के अपने फिल्मी सफर में 6 फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम कर चुकीं हैं। काजोल ने कई सारी लघु फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं।  
   वह एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुकात रखतीं हैं। काजोल दिवंगत निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी और पूर्व अभिनेत्री तनुजा की बेटी हैं। काजोल की एक बहन हैं जिसका ना तनीषा मुखर्जी वह भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। काजोल दिवंगत एक्ट्रेस नूतन की भांजी भी हैं। इतना ही नहीं काजोल के नाना-नानी भी भारतीय सिनेमा का हिस्सा रहे हैं। काजोल का पूरा पैतृक परिवार परिवार भी बॉलीवुड का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। उनके पिता के भाई जॉय और देब मुखर्जी भारतीय फिल्म निर्माता थे, तो वंही उनके दादाजी एक फ़िल्मकार थे। उनके चचेरे भाई-बहनों में रानी मुखर्जी, शर्बानी मुखर्जी और मोहनीश बहल शामिल हैं, जो कि फिल्म जगत में सक्रिय हैं। उनके चचेरे भाई अयान मुखर्जी बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक हैं। 
काजोल की शादी अभिनेता अजय देवगन से 24 फ़रवरी 1999 को  हुई थी। जिस समय काजोल की शादी हुई थी उस समय वह बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। आलोचकों ने काजोल के शादी के फैसले को गलत ठहराया था, आलोचकों का कहना था कि शादी के बाद काजोल का करियर पूरी तरह खत्म हो जायेगा पर ऐसा नहीं हुआ। काजोल ने फिल्मों में काम करना जारी रखा। शादी के बाद उनकी फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम ब्लॉकबस्टर हिट हुई। काजोल के दो बच्चे हैं- न्यासा देवगन, युग देवगन। 

काजोल को प्राप्त अवार्ड्स और पुरस्कार 

 करियर

काजोल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत महज़ 16 साल की उम्र में ही कर दी थी। उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेखुदी थी। हालंकि फिल्म तो कुछ खास नहीं चली थी। लेकिन आलोचकों को उनका अभिनय बेहद पसंद आया। इसी के चलते उनके पास फिल्मों की लाइन लग गयी। उसके बाद 1993 में काजोल अब्बास मस्तान की फिल्म बाजीगर में नज़र आई। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान और शिल्पा शेट्टी भी थे। काजोल की यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित हुई।  और फिल्म में लोगों को शाहरुख़-काजोल की जोड़ी बेहद पसंद भी अयी थी। 

साल 1995 में काजोल की दो फ़िल्में करण-अर्जुन और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे बैक टू बैक हिट हुईं। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के लिए काजोल को फिल्म फेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 
काजोल ने अपने बॉलीवुड करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में की उसी में शामिल है गुप्त।  फिल्म गुप्त में काजोल एक नकारत्मक किरदार में नज़र आयीं थीं। और उनके किरदार को लोगों ने बेहद पसंद किया। इतना ही नही उन्हें इस फिल्म के लिये फिल्म फेयर के बेस्ट इन नेगेटिव रोल अवार्ड से भी सम्मनित किया गया।  

साल 2001 में फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम के बाद काजोल ने फ़िल्मी दुनिया से एक लंबा ब्रेक लिया। इस दौरान उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। साल 2006 में एक बार फिर काजोल ने फिल्म फना से अपनी धमाकेदार वापसी की। फिल्म फना में काजोल एक अंधी लड़की की भूमिका में नज़र आयी थीं जिसे कश्मीरी आतंकवादी से प्यार हो गया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट आमिर खान नज़र आये थे। फिल्म सुपरहिट हुई और साथ ही एक और फिल्म फेयर आवर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस काजोल की झोली में आ गिरा।  


📽️2015 दिलवाले 
2012 स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर 
2010 टूनपुर का सुपर हीरो
2010 वी आर फैमिली 
2010 माइ नेम इज़ ख़ान
2008 रब ने बना दी जोड़ी
2008 हाल-ए-दिल 
2008 यू मी और हम 
2007 ओम शान्ति ओम 
2006 कभी अलविदा ना कहना
2006 फ़ना 
2003 कल हो न हो 
2001 कुछ खट्टी कुछ मीठी
2001 कभी खुशी कभी ग़म 
2000 राजू चाचा 
1999 होते होते प्यार हो गया 
1999 हम आपके दिल में रहते हैं
1999 दिल क्या करे 
1998 दुश्मन सोनिया 
1998 डुप्लीकेट 
1998 कुछ कुछ होता है 
1998 प्यार तो होना ही था 
1998 प्यार किया तो डरना क्या 
1997 गुप्त ईशा 
1997 इश्क 
1995 दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे 
1995 करन अर्जुन
1995 गुंडाराज 
1995 हलचल 
1994 ये दिल्लगी
1994 उधार की ज़िन्दगी
1993 बाज़ीगर 
1992 बेखुदी

Comments

Popular posts from this blog

मीना कुमारी

शेलेंदर

श्रवण नदीम(06अगस्त)श्रवण(जनमःनवंबर13मृत्यु22अप्रैल)