पूनम झावर

#14aug 
पूनम झावर
🎂14 अगस्त 1978 , मुम्बई
माता-पिता: पूजाश्री
भाई: कमल भुवन

पूनम झावर भारतीय मॉडल और बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता हैं। उन्होंने अपना फ़िल्मी जीवन मोहरा नामक फ़िल्म से आरम्भ किया था। उन्होंने दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में भी अभिनय किया है। उन्होंने प्रभू देवा निर्देशित म्यूजिकल फ़िल्म आर राजकुमार में सहित कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और सोनू सूद के साथ भी अभिनय किया।
पूनम को 'मोहरा' फिल्म के गाने 'ना कजरे की धार' से पहचान मिली थी.
पूनम का जन्म 14 अगस्त 1978 को 'मायानगरी' मुंबई में हुआ था. उन्हें अपनी पहली ही फिल्म से खास और बड़ी पहचान मिली थी. हालांकि जल्द ही ये अभिनेत्री रुपहले पर्दे से गायब हो गई.
'ना कजरे की धार..' एक ऐसा गाना था जिसने 90 के दशक में काफी वाहवाही लूटी थी। फिल्म 'मोहरा' का ये गाना देश के हर शख्स की जुबान पर था और इस गाने में जो एक्ट्रेस नजर आई थीं, वो हैं पूनम झावर। एक्ट्रेस पूनम ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम लेकिन अब उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया है कि उनके साथ कुछ फिल्मों में बहुत गलत बर्ताव किया गया। उनके रोल को भी फिल्म में ढंग से नहीं दिखाया गया। पूनम झावर को फिल्म 'मोहरा' के बाद फिल्म आर राजुकमार में देखा गया था। जिसके लीड एक्टर्स शाहिद कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और सोनू सूद थे। लेकिन इस फिल्म में पूनम अपने रोल से बिलकुल भी खुश नहीं थीं।

उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें जो रोल दिया गया था उसे काट दिया गया। एक्ट्रेस ने बताया किनस्क्रिप्ट में जो रोल था वो ना दिखाकर मुझे सोनाक्षी के सामने 'बाई' जैसा बनाकर रख दिया। बाकी लोगों ने भी मुझसे कहा कि मैडम आपके सा सही नहीं हो रहा है। मैं साड़ी पहनकर आ रही थी तो साड़ी चेंज करा दे रहे थे। कहा- नहीं नहीं इन्हें कॉटन वाली साड़ी दो। जिसकी पर्सनैलिटी अच्छी है उसे आप कॉटन पहना रहे हैं।

आगे पूनम ने कहा कि अगर आपको यही करना था तो आपको लेना नहीं चाहिए था फिर मुझे। मैंने ये डिसाइड कर लिया है, मैं कुत्ता बनकर किसी फिल्म में रोल नहीं कर सकती हूं। मुझे पॉलिटिक्स में जाना है, बिजनेसवूमन बनना है। मैंने अब ये डिसाइड किया है कि अब लिखवाकर लूंगी रोल। मैं लाइट में होती थी तो अंधेरे में कर दिया जाता था।

बता दें, पूनम झावर ने प्रोडक्शन में भी हाथ अपना हाथ आजमाया हुआ है। उन्होंने फिल्म 'आंच' का प्रोडक्शन किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इसके अलावा वे 3 एल्बम निकाल चुकी है और 9 म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी है। पूनम को साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'ओ माय गॉड' में भी देखा गया था जिसमें वह 'गोपी मैया' की किरदार में नजर आई थी जो एक साध्वी का रोल था।

🎥

तिलक
मोहरा
दीवाना हूँ मै तेरा
जियाला
आँच
द ब्लैक एंड व्हाइट फैक्ट
संसर्च माया (मराठी)
2जी रेडियेशन
मुठभेड़ – ए प्लान्ड एनकाउंटर
ओ माय गॉड
आर राजकुमार

Comments

Popular posts from this blog

मीना कुमारी

मुकेश

शेलेंदर