विक्रम कंवर पाल

#29aug #01may 
बिक्रमजीत कंवरपाल
🎂जन्म 29 अगस्त, 1968
जन्म भूमि सोलन, हिमाचल प्रदेश
⚰️मृत्यु 01 मई, 2021
मृत्यु स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र भारतीय सेना, हिन्दी सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'पेज 3', 'पाप, करम', 'कॉरपोरेट', 'क्या लव स्टोरी है', 'खुशबू', 'हाइजैक', 'थैंक्स मां', 'रॉकेट सिंह', 'आरक्षण', 'माई फ्रेंड पिंटो' आदि।
प्रसिद्धि अभिनेता
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी बिक्रमजीत कंवरपाल ने पढ़ाई पूरी करने के बाद 1989 में भारतीय सेना ज्वॉइन की थी। सेना में अपनी बहादुरी और साहस का पर‍िचय देने के बाद 2002 में बतौर मेजर वे सेना से रिटायर हुए।
बिक्रमजीत कंवरपाल 
जन्म- 29 अगस्त, 1968; मृत्यु- 1 मई, 2021) हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता थे। उन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया था। बिक्रमजीत कंवरपाल एक्टर बनने से पहले भारतीय सेना के अफसर रह चुके थे। उन्होंने आर्मी से रिटायर होने के बाद साल 2003 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया। न्होंने 'पेज 3', 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर', 'आरक्षण', 'मर्डर 2', '2 स्टेट्स' और 'द गाजी अटैक' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। फिल्मों के अलावा बिक्रमजीत कंवरपाल ने टेलीविजन धारावाहिकों, जैसे- 'दीया और बाती हम', 'ये हैं चाहतें', 'दिल ही तो है' आदि में प्रमुख भूमिकाएं निभाईं।
मृत्यु
18 साल के अपने फिल्मी कॅर‍ियर में बिक्रमजीत कंवरपाल ने दर्शकों को कभी श‍िकायत का मौका नहीं दिया। फ‍िल्मों और टीवी शोज में उनकी मौजूदगी हमेशा ही ऑड‍ियंस के लिए फायदे का सौदा साबित हुई। अपने बचपन के इस अधूरे सपने को पूरा करना ही शायद बिक्रमजीत की जिंदगी का आख‍िरी पड़ाव था। पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित होने के बाद 1 मई, 2021 को उन्होंने 52 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। पर्दे के इस दिग्गज कलाकार को दोबारा स्क्रीन पर ना देख पाने का मलाल उनके फैंस को हमेशा रहेगा।

📺
  • 24
  • किस्मत
  • नमक हराम
  • मेरे रंग में रंगने वाली
  •  रिपोर्टर्स


🎥

  • अंजान (तमिल)
  • रहस्य
  • 2 स्टेट
  • क्रिएचर
  • हेट स्टोरी 2
  • हॉरर स्टोरी
  • ग्रांड मस्ती
  • शॉर्टकट रोमियो
  • हीरोइन
  • हे बेबी
  • ज़ंजीर
  • मल्लिका
  • चान्स पे डांस
  • क्या सुपर कूल हैं हम
  • डंगरस इस्क
  • जब तक है जान
  • जोकर
  • बाम्बू

Comments

Popular posts from this blog

श्रवण नदीम(06अगस्त)श्रवण(जनमःनवंबर13मृत्यु22अप्रैल)

मीना कुमारी (जनम)

मीना कुमारी