मनोरमा

#16aug 
#15feb 
मनोरमा
🎂16 अगस्त 1926,
 लाहौर, पाकिस्तान
⚰️15 फ़रवरी 2008, चारकोप, मुम्बई
मनोरमा हिन्दी सिनेमा की एक लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। उन्होंने कई फिल्मों में खलनायिका और हास्य चरित्रों को साकार किया था। उनकी कुछ चर्चित फिल्मों में सीता और गीता, एक फूल दो माली, दो कलियां, कारवाँ आदि थीं। उनकी अंतिम फिल्म दीपा मेहता की वाटर थी, जिसमें उन्होंने विधवा आश्रम की मुखिया की भूमिका निभाई थी। लाहौर (अब पाकिस्तान में) में अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली मनोरमा ने राजा नक्सर से निकाह किया था। दोनों विभाजन के बाद भारत आ गए थे, जहां राजा निर्माता बन गए। शुक्रवार 15 फरवरी, 2008को बंबई में संक्षिप्त बीमारी के बाद एक निजी अस्पताल में निधन उनका निधन हो गया। वे 81 वर्ष की थीं।
मनोरमा एक ऐसी अत्याचारी खलनायिका थीं जिन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया भी...लोग उनकी शक्ल देखकर ही हंसने लगते थे... कुछ याद आया...वही सीता और गीता वाली चाची जिनकी भाव-भंगिमाएं ही निराली थीं....अदाकारी के दौरान जिस तरह से वो आंखें और मुंह मटकाती थीं ऐसा शायद ही दुनिया में कोई कर सकता हो....मनोरमा अक्सर एक अत्याचारी चाची या सौतेली मां की भूमिका निभाती थी, जो पूरे मेकअप में रहती थीं और गुस्से में आंखें और मुंह बना ही रहता था..
दिलीप कुमार की बहन बनकर फिल्मों में आईं मनोरमा कैसे बनीं मसखरी 'लेडी विलेन'
लाहौर में बतौर बाल कलाकार अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली मनोरमा ने राजन हक्सर से निकाह किया था। दोनों विभाजन के बाद भारत आ गए थे, और निर्माता बन गए। फिल्मों में क्रूर चाचियां- सौतेली मांयें तो बहुत आईं, इनमें कुछ ने दर्शकों को हंसाया भी और परेशान भी किया, लेकिन 'सीता और गीता' की मनोरमा की बराबरी न कोई कर सकी और न कर सकेगी। आलम कुछ ऐसा था कि सीता और गीता के बाद लोग इस चाची से नफरत करने लगे थे।
मनोरमा की गोल-गोल आंखें, मटकाकर बोलना, बेचारी सीता की संपत्ति पर कुंडली मारकर बैठना आज भी दर्शक पसंद करते हैं। मनोरमा ने अपने फिल्मी करियर में 150 से ज्यादा फिल्में कीं। ज्यादातर फिल्मों में मनोरमा ने निगेटिव किरदार निभाया। साल 2008 में मनोरमा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। 

🎥
2005 वाटर 
1985 म्हारा पीहर सासरा हरियाणवी
1984 राजा और राना 
1983 मैं आवारा हूँ 
1982 अपराधी कौन?
1981 साहस 
1981 लावारिस 
1980 बंदिश 
1978 दो मुसाफ़िर 
1978 नसबंदी 
1977 लड़की जवान हो गई 
1977 चरनदास 
1977 साहेब बहादुर
1976 महा चोर
1976 अदालत 
1975 सुनहरा संसार 
1974 दुल्हन 
1974 इंटरनेशनल क्लॉक 
1973 बनारसी बाबू
1972 सीता और गीता 
1972 शोर 
1971 गैम्बलर 
1971 मेहबूब की मेहन्दी 
1971 मन मन्दिर 
1971 कारवाँ 
1970 मस्ताना 
1970 देवी
1969 वारिस 
1968 दो कलियाँ 
1968 मेरे हुज़ूर 
1966 दस लाख 
1966 नींद हमारी ख़्वाब तुम्हारे
1964 दूर की आवाज़ 
1964 राजकुमार 
1964 आप की परछाइयाँ 
1963 मुझे जीने दो 
1963 दिल ही तो है 
1962 हाफ टिकट 
1962 माँ बेटा 
1962 शादी 
1961 रूप की रानी चोरों का राजा 
1959 चाचा ज़िन्दाबाद 
1958 पोस्ट बॉक्स 999 
1958 लाजवंती 
1958 पंचायत 
1957 भाभी 
1957 शारदा 
1956 अयोध्यापथ 
1955 कुंदन
1955 झनक झनक पायल बाजे 
1954 बिरज बहू 
1953 परिनीता 
1950 हँसते आँसू 
1938 फैशनेबल वाइफ

Comments