विजेता पंडित

#25aug 
विजेता पंडित
25 अगस्त 1967
 मुम्बई
पति: आदेश श्रीवास्तव (विवा. 1990–2015)
बच्चे: अवितेश श्रीवास्तव, अनिवेश श्रीवास्तव
माता-पिता: प्रताप नरेन पंडित
भाई: सुलक्षणा पंडित, संध्या पंडित, ललित पंडित, जतिन पंडित, मनधीर पंडित, 
विजयता पंडित भारतीय अभिनेत्री और पार्श्व गायिका है जिन्हें उनकी पहली फिल्म लव स्टोरी (1981) के लिये जाना जाता है। पंडित जसराज उनके चाचा हैं। जबकि सुलक्षणा पंडित उनकी बड़ी बहन और जतिन-ललित उनके छोटे भाई हैं।राजेंद्र कुमार ने उन्हें लव स्टोरी (1981) में अपने बेटे कुमार गौरव के साथ लिया, जो कि बॉक्स ऑफिस पर "ब्लॉकबस्टर" बन गई। विजयता फिल्मों में वापस एक और हिट मोहब्बत (1985) में दिखीं। कुछ और फिल्में जिसमें विजयता ने प्रमुख भूमिका निभाई:- जीते हैं शान से (1986), दीवाना तेरे नाम का (1987) और जलजला (1988)। उन्होंने जो जीता वही सिकन्दर (1992), कभी हाँ कभी ना (1993) और साजिश (1998) जैसी फिल्मों के लिए गाया। 1990 से 2015 में उनकी मृत्यु तक वो संगीतकार आदेश श्रीवास्तव से विवाहित थी। जिससे उनके दो बेटे हैं।
विजयता पंडित 80s की मोस्ट चार्मिंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने पहली फिल्म लव स्टोरी से फैंस के लिए में जगह बना ली थी. फिल्म में एक्टर कुमार गौरव संग उनकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया. विजयता रातों-रात स्टार बन गई थीं. इस फिल्म के बाद उन्हें लगातार फिल्में मिलीं. उन्होंने मोहब्बत, कार थीफ, जीते हैं शान से, दीवाना तेरे नाम का, जलजला जैसी फिल्में की. हालांकि, वैसी सक्सेस दोबारा न मिल सकी. उन्होंने फिल्मों में गाने भी गाए. विजयता क्लासिकल सिंगर पंडित जसराज की फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं. उन्होंने फिल्म जो जीता वोही सिंकदर, कभी हां कभी ना, साजिश, देव, चिंगारी जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए.  
उनकी शादी डायरेक्टर समीर मालकन के साथ हुई. लेकिन उनकी ये शादी चल नहीं पाई और उन्होंने तलाक ले लिया था. इसके बाद विजयता ने म्यूजिक कम्पोजर आदेश श्रीवास्तव के साथ 1990 में शादी रचाई. इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए. सबकुछ अच्छा चल रहा था मगर फिर 2010 में आदेश बीमार पड़ गए. और कुछ समय बाद आदेश का निधन हो गया. आदेश के निधन के बाद विजयता पूरी तरह टूट गई थीं. वो अकेली पड़ गईं और डिप्रेशन में चली गईं. उन्होंने तंगी भी झेली. लेकिन किसी से मदद नहीं मांगी. 
जब आदेश की डेथ की हुई तो विजयता को पैसों की तंगी हुई. बॉलीवुड से बहुत लोग मदद को आगे आए थे. लेकिन फिर पति के म्यूजिकल वर्क की रॉयल्टी उन्हें मिलने लगी. इसी से विजयता उन्होंने अपने घर का खर्च चलाया.

Comments

Popular posts from this blog

मीना कुमारी

शेलेंदर

श्रवण नदीम(06अगस्त)श्रवण(जनमःनवंबर13मृत्यु22अप्रैल)