सरस्वती देवी
#10aug
खुर्शीद मिनोखर होमजी
प्रसिद्ध नाम सरस्वती देवी
जन्म 1912
जन्म भूमि मुम्बई
मृत्यु 10 अगस्त1980
मृत्यु स्थान
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र संगीतकार (हिंदी सिनेमा)
मुख्य फ़िल्में 'जीवन नैया', 'अछूत कन्या', 'बंधन', 'नया संसार', 'प्रार्थना', 'भक्त रैदास', 'पृथ्वी वल्लभ', 'खानदानी', 'नकली हीरा', 'उषा हरण'
शिक्षा संगीत
विद्यालय मॉरिस कॉलेज, लखनऊ
प्रसिद्धि भारत की पहली महिला संगीतकार
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी सरस्वती देवी की 1961 में आखिरी फ़िल्म राजस्थानी की ‘बसरा री लाडी’ थी, इसके बाद उन्होंने हिंदी फ़िल्मों को अलविदा कह दिया और संगीत सिखाने का काम हाथ में ले लिया।
सरस्वती देवी भारत की पहली महिला संगीतकार थीं, जिन्होंने 1930 और 1940 के दशक में हिंदी सिनेमा में काम किया था। वह बॉम्बे टॉकीज़ के साथ काम करने वाली कुछ महिला संगीतकारों में से एक थीं। सरस्वति देवी ने 1936 में पहली बार फ़िल्म 'जीवन नैया' के लिये संगीत दिया था। इसके अलावा उन्होंने 'अछूत कन्या', 'बंधन', 'नया संसार', 'प्रार्थना', 'भक्त रैदास', 'पृथ्वी वल्लभ', 'खानदानी', 'नकली हीरा', 'उषा हरण' जैसी फ़िल्मों में संगीत दिया।
सरस्वती देवी का जन्म मुम्बई के एक संपन्न और सम्मानित पारसी परिवार में हुआ था। उनका मूल नाम खुर्शीद मिनोखर होमजी था। संगीत के प्रति उनका प्रेम देखते हुए उनके पिता ने प्रख्यात संगीताचार्य विष्णु नारायण भातखंडे के मार्गदर्शन में उन्हें शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दिलाई। बाद में लखनऊ के मॉरिस कॉलेज में उन्होंने संगीत की पढ़ाई की।
1920 के दशक में जब मुम्बई में रेडियो स्टेशन खुला, तो वहां खुर्शीद अपनी बहन मानेक के साथ मिलकर होमजी सिस्टर्स के नाम से नियमित रूप से संगीत के कार्यक्रम पेश किया करती थीं। उनका कार्यक्रम बहुत लोकप्रिय हो गया था। इसी कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए हिमांशु राय ने जब बॉम्बे टॉकीज शुरू किया, तो उन्होंने खुर्शीद को अपने स्टूडियों के संगीत कक्ष में बुलाया और उसका कार्यभार उन्हें सौंप दिया। यह एक चुनौती भरा काम था और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। वहीं 'सरस्वती देवी' के रूप में उनका नया नामकरण भी हुआ। उनकी पहली फ़िल्म का नाम था ‘जवानी की हवा’, जिसमें उनकी बहन मानेक ने भी चंद्रप्रभा के नाम से एक प्रमुख भूमिका निभाई थीं।
सरस्वती देवी की प्रमुख फ़िल्में
सरस्वती देवी ने करीब 20 फ़िल्मों में संगीत दिया था। उन्होंने 1936 में पहली बार फ़िल्म 'जीवन नैया' के लिये संगीत दिया था। इसके अलावा उन्होंने 'अछूत कन्या', 'बंधन', 'नया संसार', 'प्रार्थना', 'भक्त रैदास', 'पृथ्वी वल्लभ', 'खानदानी', 'नकली हीरा', 'उषा हरण' जैसी फ़िल्मों में संगीत दिया। उन्होंने कुल तीस फ़िल्मों में काम किया और करीब डेढ़ सौ गीतों को अपने संगीत से संवारा।
सरस्वती देवी का निधन 10 अगस्त, 1980 को हो गया था।
🎥
1935 जवानी की हवा
1936
अच्युत कन्या
जन्मभूमि
जीवन नैया
ममता
मिया बीवी
1937
इज्जत
जीवन प्रभात
प्रेम कहानी
सावित्री
1938
भाभी
निर्मला
वचन
1939
दुर्गा
नवजीवन
1940
आजाद
बंधन
पृथ्वी वल्लभ
1941
झूला
नया संसार
1943
भक्त रैदास
प्रार्थना
1944
डॉ. कुमार
पारख खुर्शीद अनवर
1945 आम्रपाली
1946 महारानी मृणाल देवी
1947 खानदानी
1948 नक़ली हीरा
1949 उषा हरण
1950 कुंवारा पति
1955 इनाम
1961 बाबासा री लाडी (राजस्थानी)
Comments
Post a Comment