सना खान

#21aug 
अभिनेत्री सना खान
🎂21अगस्त 1986
धारावी, मुम्बई
माता-पिता: सईदा
राष्ट्रीयता: भारतीय
सना खान एक भारतीय फिल्म अभिनेत्रीं हैं। सना का जन्म 21 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता मूलतः कन्नूर,केरला से ताल्लुकात रखते हैं। उनकी माँ सईदा मुंबई से हैं।  

सना खान ने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई से संपन्न की है। उसके बाद उन्होंने पढ़ाई को टा-टा कह कर मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। 

सना जब स्कूल में थीं तभी से वह मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय हो गयी थीं। वर्ष 2005 में उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत बहुत लो बजट फिल्म 'ये है सोसाइटी' से की थी। उसके बाद वह कई हिंदी शोज़ और विज्ञापनों में नजर आनें लगीं। 

उसके बाद उन्होंने अपनी तमिल सिनेमा में फिल्‍मी पारी की शुरुआत की। उनकी पहली तमिल फिल्म सिलंबटटम थी। यह उस साल तमिल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म रही थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरुस्कार से भी नवाजा गया। यहीं से सना के फ़िल्मी करियर की गाड़ी चल पड़ी। इसके बाद उन्होंने तमिल की कई फिल्मों में काम किया। साल 2011 में सना कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में दाखिल हो गयीं। साल 2014 में उन्हें हिंदी फिल्म में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। सोहैल खान निर्देशित फिल्म जय हो में वह एक घमंडी मंत्री की भूमिका निभाती हुई नजर आयीं थीं। इस फिल्म में सलमान खान, डेजी शाह और तब्बू मुख्‍य भूमिका में नजर आये थे। 
 
खान ने अपने टीवी करियर में अब तक 50 से अधिक शोज़ किये हैं। लेकिन उन्हें छोटे पर्दे पर प्रसिद्धि कलर्स के बहुचर्चित-और विवादित शो बिग बॉस से मिली। इस शो में वह राजीव पॉल और विशाल के साथ इश्क फरमाती हुई नजर आयीं थीं।  हालांकि इन सब के बावजूद वह शो की सेमीफइनलिस्ट रही थीं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा, मैं बिगबॉस के घर के अंदर सबसे छोटी थी, मैने वंहा कोई गेम नहीं खेला, जो था सब सच था। मुझे ख़ुशी हैं कि मैं टॉप थ्री तक पहुँच सकी। 

अक्टूबर 2020 को सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक मैसेज पोस्ट किया है जिसमे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ कर अपना सारा जीवन समाज सेवा में समर्पित करने की बात लिखी है।
सना खान मुंबई में अपनी मां के साथ रह रही थी।सना खान अब अपनी शादीशुदा जिन्दगी मुफ्ती अनस के साथ बिता रही है।
🎥
2005 एही हे हाई सोसायटी
2009 बंबई गोवा में 
2011 जय हो 
2016 वजह तुम हो

Comments

Popular posts from this blog

मीना कुमारी

मुकेश

शेलेंदर