जानी लीवर

#14aug
जॉनी लीवर
पूरा नाम जॉन प्रकाश राव
प्रसिद्ध नाम जॉनी लीवर
🎂जन्म 14 अगस्त, 1957
जन्म भूमि प्रकाशम, आंध्र प्रदेश
अभिभावक प्रकाश राव जनमूला
पति/पत्नी सुजाता
संतान बेटी-जैमी लीवर, बेटा-जेस लीवर
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र अभिनय
मुख्य फ़िल्में 'बाज़ीगर', 'बादशाह', 'करन अर्जुन', 'राजा हिन्दुस्तानी', 'तेज़ाब' , 'काला बाज़ार', 'किशन कन्हैया', 'चमत्कार' आदि।
पुरस्कार-उपाधि स्टार स्क्रीन अवार्ड (1997), फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता अवार्ड (1998, 1999), जी सिने अवार्ड (2002)
प्रसिद्धि हास्य अभिनेता
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी एक स्टेज शो में सुनील दत्त की नज़र जॉनी लीवर पर पड़ी और उन्होंने जॉनी लीवर को फ़िल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में पहला ब्रेक दिया।
जॉनी लीवर पूरा नाम- जॉन प्रकाश राव; जन्म- 14 अगस्त, 1957, प्रकाशम, आंध्र प्रदेश) भारतीय हास्य अभिनेता हैं। उन्हें फ़िल्म अभिनेताओं की मिमिक्री करने में महारत हासिल है। वह हिंदी सिनेमा में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। जॉनी लीवर भारत के पहले स्टैंड कॉमेडियन हैं। उन्हें अब तक 13 बार फ़िल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जॉनी लीवर बॉलीवुड में अब तक साढ़े तीन सौ से अधिक फ़िल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी पहली सफल फ़िल्म बाज़ीगर थी। इसके बाद उन्होंने बहुत सी फ़िल्मों सहायक हास्य कलाकार के रूप में अभिनय किया।
परिचय
जॉन लीवर का जन्म आंध्र प्रदेश के प्रकाशम ज़िले में सन 14 अगस्त 1956 को हुआ था। उनके पिता प्रकाश राव जनमूला हिंदुस्तान लीवर फ़ैक्ट्री में काम करते थे। जॉनी लीवर का बचपन मुंबई के धारावी इलाके में बीता। वह अपने घर में तीन बहनों और दो भाईयों में सबसे बड़े हैं। जॉनी लीवर का जन्म एक बेहद ही ग़रीब परिवार में हुआ था। घर में बड़े होने के कारण घर की स्थिति को समझते हुए वह भी अपने पिता के साथ हिन्दुस्तान लीवर फ़ैक्ट्री में काम करने लगे। इसी दौरान उन्हें अपनी कॉमेडी प्रतिभा को निखारने का मौका मिला। वह ख़ाली समय में अपने को-वर्कर्स को अपनी कॉमेडी से हँसाते थे। जिस कारण से उनका नाम जॉनी लीवर पड़ गया। जिसके बाद उन्होंने अपना यह नाम जारी रखा।
शिक्षा
जॉनी लीवर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आंध्र एजुकेशन सोसाइटी हाईस्कूल से की। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने कारण जॉनी सिर्फ़ सातवीं तक शिक्षा ग्रहण कर सके। उसके बाद घर के जीवन-यापन के लिए उन्होंने काम करना शुरू कर दिया।

वैवाहिक स्थिति
जॉनी लीवर की विवाह सुजाता से हुई है। उनके एक बेटा और एक बेटी है। बेटी जैमी जोकि एक स्टैंड-अप कॉमेडियन है। बेटे का नाम जेस है।
फ़िल्मी कॅरियर
जॉनी लीवर को फ़िल्म अभिनेताओं की मिमिक्री करने में महारत हासिल थी। उनकी इसी खासियत ने उन्हें स्टेज शो करने का मौका दिया। ऐसे ही एक स्टेज शो में सुनील दत्त की नज़र उन पर पड़ी। उन्होंने जॉनी लीवर को फ़िल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में पहला ब्रेक दिया और आज यह सिलसिला 350 से अधिक फ़िल्मों तक पहुंच गया है। ‘दर्द का रिश्ता’ के बाद वह ‘जलवा’ में नसीरुद्दीन शाह के साथ देखे गए, लेकिन उनकी पहली बड़ी सफलता ‘बाजीगर’ के साथ शुरू हुई। उसके बाद वह लगभग एक सहायक अभिनेता के रूप में हर फ़िल्म में हास्य अभिनेता की भूमिका में देखे गए। उनकी पहली फीचर फ़िल्म कभी तमिल ‘अनब्रिक्कु अल्लाविल्लाई’ है।
जॉनी लिवर सिर्फ़ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपने कॉमेडी के जलवे दिखा चुके हैं। वह सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हैं। इसके अलावा वह मिमिक्री आर्टिस्ट एसोसिएशन मुंबई के भी अध्यक्ष हैं।
प्रसिद्ध फ़िल्में
बाज़ीगर, बादशाह, तेज़ाब , काला बाज़ार, किशन कन्हैया, चमत्कार, इंसानियत का देवता, रूप की रानी चोरों का राजा, मस्ती, कानून, अंजाम, मै खिलाड़ी तू अनाड़ी, डर, इंडियन, सपूत, बारूद, कुछ कुछ होता है, सिर्फ तुम, बादशाह, हैलो ब्रदर, क्रोध, करन अर्जुन, 36 चाइना टाउन, अजनबी, यस बॉस, नायक: द रियल हीरो, फिर हेरा फेरी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, फर्ज, आशिक, चुपके-चुपके, राजा हिन्दुस्तानी, कोई ... मिल गया, दिलवाले।
मिमिक्री कलाकार
जॉनी लीवर के अनुसार वह एक मिम्मक्री आर्टिस्ट थे, इसलिए उन्हें सभी डायरेक्टर अपनी फ़िल्मों में लेते थे और अपनी फ़िल्मों में कभी ओम प्रकाश की मिमिक्री करवाते तो कभी किशोर कुमार की। उन्हें कैरेक्टर करने का मौका नहीं मिलता था लेकिन फ़िल्म 'बाज़ीग़र' में कैरेक्टर करने का मौका मिला। तब लोगों ने कहा की यह लड़का तो अभिनय जानता है।" उन्होंने आगे कहा, "12 साल तक उन्हें मिमिक्री कलाकार ही समझा जाता था। लोगों को 12 साल लग गए उन्हें अभिनेता समझने में।"
पुरस्कार एवं सम्मान
1997 : सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड (फ़िल्म 'राजा हिंदुस्तानी')।
1998 : फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता अवार्ड (फ़िल्म 'दीवाना मस्ताना')।
1999 : फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता अवार्ड (फ़िल्म 'दूल्हे राजा')।
2002 : सर्वश्रेष्ठ जी सिने अवार्ड (फ़िल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा')।
🎥
1981 ये रिश्ता ना टूटे 
1982 दर्द का रिश्ता 
1984 एक नई पहेली 
1986
 प्यार 86 
मैं बलवान
1987
 जलवा 
परिवार
1988
 घर मैं राम गली मैं श्याम 
कसम 
हत्या 
आखिरी अदालत 
हीरो हीरालाल 
तेजाब
1989 
सूर्या 
इलाका 
मुजरिम 
जादूगर 
काला बाज़ार 
चालबाज 
मैं आज़ाद हूँ
1990 
कफ़न 
मजबूर 
बंद दरवाज़ा 
किशन कन्हैया 
रईसज़ादा 
1991 
अजूबा कुदरत का 
विष्णु-देव 
सपनों का मंदिर 
नरसिंह
रईसज़ादा
1992 
जंगल का बेटा 
गीत मिलन के गाते रहेंगे 
खिलाड़ी 
हुमला 
चमत्कार
1993 
इंसानियत के देवता 
तेरी पायल मेरे गीत 
युगंधर 
आसू बने अंगारे 
अनाड़ी 
रूप की रानी चोरों का राजा 
अनमोल 
संतन 
बाजीगर   हास्य अभिनेता पुरस्कार
औलाद के दुश्मन 
भाग्यवान 
खेल 
महाकाल
1994 
मस्ती 
ज़माने से क्या डरना 
कानून 
अंजाम 
साजन का घर 
एक्का राजा रानी 
जुआरी 
प्रेम योग 
मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी  तेलुगु और हिंदी भाषाओं में शूट किया गया
यार गद्दार 
श्री आज़ाद
1995 
इंतेक़ाम के शोले 
करण अर्जुन 
रॉक डांसर 
राम शास्त्र 
Haqeeqat
1996 
जान 
हिम्मतवार 
हाहाकार 
दरार 
भीष्म 
सपूत 
राजा हिंदुस्तानी 
जीत 
दुश्मन दुनिया का
1997 
जोड़ीदार 
दयान 
घूँघट 
यहूदी 
औज़ार 
कालिया 
हिमालय पुत्र 
अग्नि मोर्चा 
कोयला 
दो आँखें बारह हाथ 
हाँ बॉस 
जज मुजरिम  
कृष्ण अर्जुन 
दीवाना 
इश्क
मिस्टर और मिसिज खिलाड़ी
1998 
बरसात की रात 
ये आशिकी 
मिस 420 
संख्याएँ 
उस्तादों के उस्ताद 
आक्रोश: 
आंटी नं. 1 
जियाला 
मर्द 
दुल्हे राजा
करीब
इसकी टोपी उसकी सारी
बारूद 
तिरछी टोपीवाले
कुछ कुछ होता है
सैनिक
वजूद
हीरालाल पन्ना लाल
गंगा की कसम 
दुल्हन बनू मैं तेरी 
मुन्नीबाई
बेनाम
हम आपके दिल में रहते है
दाग आग
लावारिस
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी 
अनारी नं. 1
सिलसिला है प्यार का 
सिर्फ तुम
बादशाह 
नमस्कार भाई 
हम तुम पे मरते हैं 
खूबसूरत 
जानवर
जब प्यार किसी से होता है महेश 
अचानक
नोट _"और भी बहुत सी फिल्मे की हैं"

Comments

Popular posts from this blog

मीना कुमारी

मुकेश

शेलेंदर